मड़िहान विधानसभा के पटेहरा ब्लॉक के पड़रिया कला न्याय पंचायत के अमोई बमोरी में संगठन सृजन के तहत बैठक आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता श्री दुर्गा प्रसाद मिश्रा व संचालन कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि कुमार दुबे वह पटेहरा के प्रभारी संजय पांडे व रंजीत बेलदार उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम सभा स्तर पर संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई तथा 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि कुमार दुबे कहा ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान मजदूर और नौजवान विरोधी करार दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इनके झूठे व भ्रामक प्रचार पर्दाफाश करने और डटकर मुकाबला करने की बात कही। मड़िहान विधानसभा प्रभारी संजय पाण्डे ने कृषि बिल और किसान आंदोलन पर सरकार को जमकर घेरा बैठक में ब्लॉक प्रभारी रणजीत बेलदार दुर्गा प्रसाद मिश्र, होरीलाल उत्तम कोर, प्रशांत मिश्रा, नीलम देवी, धनराज, फुलवंती, गीता, राम कुमार सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

केंद्र और प्रदेश सरकार किसान, मजदूर और नौजवान विरोधी: रवि कुमार दूबे
You May Also Like
रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना: मिर्जापुर में दहेज एसिड अटैक से पीड़ित 15 महिलाओं को मिलेगी 3-3 लाख की सहायता राशि
- April 30, 2025
- 0 Comments
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत…
पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी; खण्ड शिक्षा अधिकारी को शो-काज नोटिस
- April 30, 2025
- 0 Comments
0 जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक कर जिलाधिकारी ने की समीक्षा मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बेसिक…
पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केन्द्रो के कायाकल्प नवीन केन्द्रो का निर्माण व सैम मैम बच्चों के पोषण की स्थिति के बारे में ली जानकारी
- April 30, 2025
- 0 Comments
0 मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पोषण समिति के कार्यो की समीक्षा मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश…