मिर्जापुर। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने शुक्रवार को जनपद मीरजापुर भ्रमण के दौरान सबसे पहले गड़ौली धाम पहुंचकर दर्शन पूजन किया। गड़ौली धाम से अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुंचने पर गार्ड आनर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल व पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकान्त प्रजापति के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल महोदय स्थानीय जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बृजभूषण सिंह, डिस्ट्रिक्ट को आपरेटिव बैंक के चेयरमैंन डॉ जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मीरजापुर श्याम सुन्दर केशरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अलावा ज्ञान प्रकाश दूबे, लाल बहादुर सिंह, गौरव उमर के अलावा अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

राज्यपाल ने गड़ौली धाम पहुंचकर किया दर्शन पूजन; अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुंचने पर दिया गया गार्डआनर, जिलाधिकारी ने किया स्वागत अभिनन्दन
You May Also Like
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की रक्षा, सुरक्षा और संस्कृति को सुरक्षित रखा है: डा. जगदीश सिंह पटेल
- June 16, 2025
- 0 Comments
0 अदलहाट में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल अदलहाट के भूईली खास…
एपेक्स आयुर्वेदिक कॉलेज में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सप्ताह का शुभारंभ
- June 16, 2025
- 0 Comments
मीरजापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, चुनार में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग…
सपा अनूसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रवि गोंड़ ‘बड़कू‘ का भव्य स्वागत
- June 16, 2025
- 0 Comments
मिर्जापुर। सपा अनूसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रवि गोंड़ ‘बड़कू‘ का सोमवार को जिले में प्रथम…