News

स्वंयसहायता समूह के पावरलूम से बने चुनरी को डीएम ने मां विन्ध्यवासिनी को किया गया अर्पित

0 बरकछा में खजुरी नदी के जीर्णोद्धार कार्य हेतु भूमि पूजन कर किया गया शुभारम्भ, जिलाधिकारी

0 मुख्य विकास अधिकारी ने स्वंय फावड़ा उठाकर की खोदाई

मिर्जापुर।

अक्षय तृतीया पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा दो विकास कार्यो का शुभारम्भ किया गया, जिसमें सबसे पहले सिटी विकास खण्ड के ग्राम खजुरी में किरन महिला ग्राम संगठन स्वंय सहायता समूह के द्वारा स्थापित पावर लूम प्लांट से तैयार किए गए प्रथम चुनरी/साड़ी को विन्ध्याचल के गंगा घाट पर विधिवत पूजन अर्चन करते हुए स्वंय सहायता समूह की महिलाओ के साथ साड़ी व कलश को लेकर जिलाधिकारी ने मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में पहुंचकर विन्ध्यवासिनी देवी को अर्पित किया तथा पावर लूम प्लांट को उतरोत्तर विकास हेतु मंगल कामनाएं की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सिटी के अलावा किरन महिला ग्राम संगठन स्वंय सहायता समूह की अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहें।

तत्पश्चात जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने ग्राम बरकछा के खजुरी नदी के जीर्णोद्धार हेतु विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन तथा मनरेगा के महिला श्रमिको के साथ फावड़ा चलाकर नदी की खोदाई कर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि 6 गावो से होते हुए 14 किलोमीटर लम्बाई की इस नदी को जीर्णोद्धार होने से इसमें पानी रूकेगा तथा आस पास के जल स्तर को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। जिलाधिकारी ने बरसात की प्रत्येक बूंद जहां गिरे उसे इकट्टा करना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रकृत का दिया हुआ
नदी रूपी बर्तन हम सभी के पास है। उन्होंने कहा कि पानी जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। नदी को जीर्णोद्धार मनरेगा श्रमिको के द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर खण्ड अधिकारी सिटी के अलावा ग्राम प्रधान व खण्ड विकास कार्यालय सिटी के सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!