News

बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में बताया

मिर्जापुर। सुप्रसिद्ध स्वास्थ्य विशेषज्ञ जे पी यादव वाराणसी के मार्गदर्शन में प्राथमिक विद्यालय कपसौर पहाड़ी के प्रांगण में व्यायाम एवं स्वास्थ्य शिक्षा पर बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों के नियमित दिनचर्या और व्यायाम करने तथा स्वस्थ रहने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा बच्चों के संपूर्ण विकास हेतु व्यायाम एवं स्वास्थ्य शिक्षा के बेहतर जानकारी के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर कई अभिभावकों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया तथा अपने विचार को व्यक्त किया। इस अवसर पर नम्रता त्यागी, मनीष दुबे, दुलारी देवी सहित दर्जनों अभिभावकों ने अपने विचार व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!