News

मीरजापुर। श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संगमोहल स्थित हनुमान जी मंदिर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के मूर्ति की स्थापना भजन कीर्तन के साथ शंख घंटा घड़ियाल जय श्री राम के जयघोष के साथ किया गया। उपरोक्त पूजन आरती का कार्यक्रम अष्टमी तक अनवरत चलता रहेगा ।

 इस अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के संयोजक शुभम गुप्ता “साई” ने कहा की 27 मार्च रामनवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा को भव्य रूप प्रदान करने के लिए 24 मार्च दोपहर 2:00 बजे रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ संगमोहल स्थित हनुमान मंदिर पर समापन होगा।

 25 मार्च को मातृशक्ति बहनों का स्कूटी जन जागरण यात्रा रेलवे स्टेशन से 2:00 बजे निकल जाएगी। इस अवसर पर शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष राज महेश्वरी ने सभी रामभक्तो से अनुरोध किया की पूरे नगर को भगवामय करते हुए हर गली मोहल्ले को दुल्हन की तरह सजाया जाए। 

 इस अवसर पर शोभा यात्रा समिति के प्रभारी राहुल चंद जैन वायु ने कहा की प्रभु श्री राम की भव्य शोभा नगर के विभिन्न स्थानों पर जाएगी जहा पर नगर के सभी रामभक्त जो सेवा करते है उनका अभिवादन कीया और इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकले। इस अवसर पर मंत्री बृजेश गुप्ता ने सबका आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम का संचालन किया ।

इस अवसर पर शोभा यात्रा समिति के संरक्षक विद्याधर तिवारी, आशु कान्त चुनाहे, मनोज दमकल, रवि शंकर साहू, मनिष गुप्ता ने भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया व भव्य आरती किया ।
इस अवसर पर विभाग संयोजक बजरंग दल प्रवीण, महिला प्रभारी शिखा अग्रवाल, महिला सह प्रमुख शेफाली जैन, सपना सिंह सह प्रभारी विशाल मालवीय, प्रिन्स केसरी, पियुष तिवारी, पियुष अग्रवाल, अभिनव प्रताप सिंह, सह संयोजक सुरज सेठ शिवम सोनी शिवम जायसवाल उपाध्यक्ष हिमांशु मोदलवाल, सुरेश गुप्ता, शिवेश साहू, अंशु तिवारी, राजेश सिन्हा, अतुल गुप्ता, तरून खण्डेवाल गोलू आयुष केशरवानी उज्जवल राज केशरवानी के साथ आदि रामभक्त उपस्थित थे,

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!