News

विन्ध्य महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर कलाकारो ने दी आकर्षक प्रस्तुति

0 विधायक नगर व जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित व देवी चित्र पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया शुभारम्भ

0 यशस्वी मुख्यमंत्री जी द्वारा कारीडोर निर्माण से विन्ध्याचल में 10 गुना श्रद्धालुओ की हुई वृद्धि -रत्नाकर मिश्र
मीरजापुर मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में नवरात्र मेला के प्रथम दिन उत्तर प्रदेश विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद के तत्वाधान एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के मार्ग निर्देश में आयोजित विन्ध्य महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम का मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र के द्वारा दीप प्रज्जवलित व देवी चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया।

विधायक ने उपस्थित श्रोताओ/जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के द्वारा विन्ध्यवासिनी दरबार व अन्य धार्मिक स्थलो के विकास के सम्बंध में किसी के द्वारा सोचा नही गया है परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार में मुख्यमंत्री द्वारा विन्ध्य कारीडोर का भव्य निर्माण कराया गया पहले जहां पर 03 से 05 फीट तक की गलियां थी, मां के दरबार तक आने जाने में काफी कठिनाई होती रही है आज वहां भव्य कारीडोर के निर्माण होने से विन्ध्याचल में 10 गुना से अधिक श्रद्धालुओ की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जो कार्य अब तक नही हो सका था वह हमारी सरकार द्वारा 09 वर्षो में ही कर दिखाया गया। उन्होंने मीरजापुर में कराए गए कार्यो यथा-विन्ध्य कारीडोर, मेडिकल कालेज, विन्ध्य विश्वविद्यालय, दो पीपा पुल, रामपुर जोपा घाट सहित कई विकास कार्यो का उल्लेख किया।

इस अवसर पर विधायक व जिलाधिकारी द्वारा सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले कलाकरो को देवी चित्र, अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो की कड़ी में स्व0 पंडित महेश्वर पति त्रिपाठी के शिष्य मनीष शर्मा के द्वारा अपनी टीम के साथ आकर्षक कथक नृत्य के माध्यम से भगवान राम के वन से वापस आने पर अयोध्या वासियो द्वारा स्वागत का दृष्य अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति की गई।

तत्पश्चात वाराणसी से आई हरिप्रीत कौर के द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के पंजीकृत कलाकार शिवलाल गुप्ता के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की नव निर्माण केे 9 वर्ष थीम पर गायन प्रस्तुत कर योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई तथा कई देवी गीत की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में मीरजापुर के जानी मानी गायिका रानी सिंह, सूफिया बेगम, कल्पना गुप्ता के द्वारा भी भव्य देवी गीत की प्रस्तुति की गई। रागिनी चन्द्रा के लोक गायन के पश्चात आनंद कुमार के द्वारा कई देवीगीत प्रस्तुत कर लोगो को मनोरंजन कराया गया। तत्पश्चात सूरज कुमार, कौशल कुमार सैनी ने भी भजन प्रस्तुत कर लोगो का मनोरंजन कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय एवं डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव के द्वारा कलाकारो का सम्मान किया गया। डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव ने आगंतुको, अतिथियो व कलाकारो का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर उत्तर प्रदेश विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद मीरजापुर के रूपेश श्रीवास्तव, अंजू मौर्या उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!