विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महुअरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। चिकित्सकों ने चाइल्डहुड अस्थमा के बारे में बच्चो एवं उनके अभिभावको को बताया। डॉक्टर इंतखाब आलम व डॉक्टर दिलशाद अहमद ने कहाकि अस्थमा का शुरुआती चरण में ही निदान करना जरूरी है, ताकि फेफड़ों की स्थिति को बचाया जा सके। अस्थमा के लक्षण आमतौर पर खास ना छाती में जकड़न महसूस होना और घरघराहट होना शामिल है। अगर यह लक्षण बार-बार रहे हो तो अस्थमा का चांस हो सकता है। डॉक्टर आशीष ने बताया कि मैं रोजाना 7 से 10 रोगियों से मिलता हूं। जिन्होंने सिर्फ बीमारी बल्कि दवाई को जारी रखने जैसी सलाह की जरूरत होती है। गोष्ठी में बोलते हुए किड्स इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर इमरान खान ने कहाकि बच्चे देश के भविष्य है। ये स्वस्थ रहेंगे तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहेगा तभी तमाम बीमारियो से बच सकेंगे। अस्थमा के बारे में कहाकि यह अधिकाधिक स्वास्थ्य से जुड़ा विकार है। सांस की नली में सूजन आ जाती है सूजन के कारण स्वास्थ्य जाती है। संवेदनशील हो जाते हैं कोई भी एलर्जी अस्थमा अटैक मे ट्रिगर का काम करती है। कहां कीजानवरों के फॉर्म हवा के प्रदूषण तथा कई बार भावनात्मक गुस्सा भी अस्थमा अटैक का कारण बनता है। अस्थमा में रोगी किसी भी अस्थमा रोगी के संपर्क में आता है तो सांस की नली में सूजन आने से मांसपेशीयो मे सिकुड़न आ जाती है। इससे बलगम बनती है और स्वास लेने मे दिक्कत होती है। इस दौरान डा0 राज राठौर द्वारा बच्चो के दात का परीक्षण किया गया और मीठा आदि का प्रयोग न करने की सलाह दी गयी। आख का परीक्षण डा0 एम ए खान ने किया उन्होंने बताया कि आख है तो जहान है इसलिए आख के प्रति लापरवाही कत्तई नही करना चाहिए। डायरेक्टर इमरान खान ने बताया कि शिविर मे तीन सौ मरीज़ का इलाज किया गया। बनारस से आये चिकित्सको ने टीएफटी मशीन से चेक अपने किया। इस अवसर पर कोर्स को आर्डिनेटर नाजनीन तौफीक, सौम्या, निशू, फहमीदा, नेहा, नाहिद, अन्नू, शीबा, शीला; मंजू, रचना, संजू आदि रहे। अंत मे सेन्टर हेड फरहीन जमाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विश्व अस्थमा दिवस: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे तीन सौ मरीजो का उपचार
0 बच्चे देश एक भविष्य, इनके स्वास्थ्य का रखे खयाल: इमरान खान
भास्कर ब्यूरो, मिर्जापुर।
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





