जिगना। थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव निवासी युवक से बाइक व मोबाइल छिनैती का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गांव निवासी उमेश सरोज पुत्र संजय ने बताया कि मंगलवार की शाम वह कुशहां मोड़ पर नहर के पास रुककर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचकर इधर उधर की बातें करने लगे। अचानक गुटखा मशाला खिला दिए। जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में बाइक और मोबाइल लेकर भाग निकले। होश में आने पर बाइक और मोबाइल गायब मिला। भुक्तभोगी ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि बाइक और मोबाइल गायब होने की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
युवक से बाइक व मोबाइल छिनैती का मामला आया सामने
You May Also Like
एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में अभ्युदय 2026 का भव्य आयोजन
- April 24, 2026
- 0 Comments
चुनार, मीरजापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी चुनार में फार्मडी, बीफार्म, डीफार्म, एमफार्म के…
- April 23, 2026
- 0 Comments
जिलाधिकारी ने गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारीमीरजापुर। गुरुवार,…
- April 23, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। गुरुवार, 23.04.2026 को थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत स्थित कृषक डिग्री कॉलेज की छात्रा को उसके बहनोई अपने अन्य…



