मिर्जापुर।
एक राष्ट्र एक चुनाव व्यापारी सम्मेलन हुआ सम्पन्न
आज नारघाट स्थित होटल श्याम उत्सव वाटिका में “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर आयोजित व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चायल विधानसभा संजय गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी जी ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के ज़िलाध्यक्ष भाजपा जिला मंत्री गौरव ऊमर ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा की देश में हर साल चुनाव होने से सबसे ज्यादा व्यापारियों को नुक़सान होता है बार बार आचार संहिता लगने से व्यापारिक गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं। एक राष्ट्र एक चुनाव की संकल्पना से जहाँ एक तरफ चुनाव के खर्च नियंत्रित होंगे, वहीं सर्वांगीण विकास के कार्यों को भी गति मिलेगी एवं विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगी।
नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा देश के संसाधनों के बेहतर उपयोग के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता का परिचायक है। भारत के संसाधनों का सर्वाधिक उपयोग जन सामान्य के लिए करने हेतु एक राष्ट्र एक चुनाव निश्चित ही एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों ने हाथ उठाकर एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नितिन गुप्ता, शैलेन्द्र अग्रहरि, ताराचंद्र अग्रहरि, मनीष गुप्ता, राकेश बिन्द, अंकित धवन लल्लू कसेरा, अंकित गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, नितिन विश्वकर्मा, अश्विनी गुप्ता, अलंकार जायसवाल, घनश्याम गुप्ता, राहुल चंद जैन, अंजनी गुप्ता; आशुकान्त चुनाहे, अमित सिन्हा, मनोज मैनी, प्रीतम केसरवानी, अरविंद केशरवानी, संदीप तिवारी, गोविंद गुप्ता, मृत्युंजय त्रिपाठी, राजीव गुप्ता तथा भारी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थिति रहे।