0 उत्तर प्रदेश में 5वां एवं अखिल भारतीय स्तर पर 71वां स्थान
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट संस्थान के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की संरक्षता में संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, समसपुर चुनार ने गुणवत्ता शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। Quality Council of India (QCI) एवं Pharmacy Council of India (PCI) द्वारा जारी QCI–PCI रैंकिंग एवं रेटिंग 2025–26 में संस्थान को ‘Grade B’ प्रदान किया गया है।
इस प्रतिष्ठित मूल्यांकन में D.Pharm पाठ्यक्रम ने अखिल भारतीय स्तर पर 71वीं रैंक तथा उत्तर प्रदेश में 5वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं B.Pharm पाठ्यक्रम ने अखिल भारतीय स्तर पर 110वीं रैंक एवं उत्तर प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल कर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।
यह उपलब्धि आधुनिक अधोसंरचना, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी संकाय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार एवं उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण का परिणाम है।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने कहा कि यह सफलता संस्थान के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के समर्पण और निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं कौशल-आधारित शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।
संस्थान के डीन एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री ने कहा कि QCI–PCI द्वारा प्राप्त ‘Grade B’ संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सतत गुणवत्ता सुधार की आधिकारिक पहचान है।
इस उपलब्धि में समन्वयक प्रो. डॉ. मो. जलालुद्दीन, राममनोहर यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डॉ. आशीष मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर सहित सभी संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संस्थान परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।




