Uncategorized

महिला पहलवान नेहा ने वंदना को दी पटखनी
0 हजारों दर्शकों से खचाखच भरा रहा प्राकृतिक स्टेडियम
फोटोसहित
अहरौरा, मिर्जापुर। ऐतिहासिक ठाकुरजी रथयात्रा मेले के दूसरे दिन सोमवार को राधा-कृष्ण स्थल समिति की ओर से अहरौरा जलाशय (बांध) स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। विभिन्न जिलों और राज्यों से आए पहलवानों ने अखाड़े में खंजर, धीता, साल्टो, कालाजंग, धाक निकास, ईरानी और उल्टी समेत कई तरह के दांव दमखम दिखाते हुए एक-दूसरे को चित करने का प्रयास किया।
दंगल में रवि बजरंग नगर और चंदन सरसा, तसलीम हरियाणा और संदीप गयापुर वाराणसी, राजेंद्र घुसी प्रयागराज और लक्कड़ बनारस, दिलीप हाजीपुर और शमशेर कर्मनाशा कैमूर बिहार तथा रवि कछवा और प्रमोद सिगरा वाराणसी के बीच मुकाबले हुए। कई रोमांचक मुकाबलों के बावजूद पहलवानों के बीच मुकाबले का कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकल सका।
वहीं, महिला कुश्ती मुकाबले में नेहा नरोत्तमपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वंदना चंदौली को पटखनी देकर चित कर दिया। नेहा की जीत पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरा परिसर ‘वृंदावन बिहारी लाल की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।
दंगल के मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मौजूद रहे। पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल, अवधेश सिंह उर्फ पप्पू तथा नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी शामिल रहे। अध्यक्षता ठाकुरजी, रेफरी की भूमिका डॉ. नाहर सिंह और लटकू पहलवान ने निभाई। संचालन महेंद्र सिंह अग्रहरि ने किया। राजकुमार अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, आनंद कुमार, समाजसेवी नीरज पाण्डेय, रानू अग्रहरि, विवेक कुमार अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!