जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
फोटोसहित
चुनार, मीरजापुर। चुनार तहसील क्षेत्र की बुनियादी व्यवस्थाओं और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार पटेल के नेतृत्व में स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर मे में प्रदर्शन कर क्षेत्र के 5 प्रमुख समस्याओं के अविलंब निस्तारण हेतु ज्ञापन उपजिलाधिकारी अनेग सिंह को सौंपा। कहाकि तहसील क्षेत्र का मुख्य बिंदु चुनार है। नगर स्थित शव विच्छेदन गृह पिछले दो सालों से निष्प्रयोज्य पड़ा हुआ है। किसी दुर्घटना या आकस्मिक घटना की स्थिति में शोकाकुल परिजनों को शव लेकर जिला मुख्यालय भागना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक रुप से प्रताडीत होना पड़ता है। वही
नारायणपुर सब्जी मंडी मार्ग, ढाब क्षेत्र मार्ग, जमालपुर से रामपुर, रानीबाग से जमालपुर और इमलिया चट्टी से अदलहाट मार्ग जैसे क्षेत्र के दर्जनों सडक जर्जर हो चुके हैं। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन मार्गों के नवनिर्माण व तत्काल मरम्मत की मांग उठाई गई। वहीं नगर की आंतरिक सड़कें टूट चुकी हैं और कचरा प्रबंधन का कोई उचित ब्यवस्था नही होने के चलते बारिश के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। साथ ही साथ खाद की किल्लत से परेशान किसान व
अहरौरा व जारगो बांध से बाढ़ का खतरा को लेकर ध्यान आकर्षित कराते हुए कहाकि बारिश के दिनों में बांधों से एकमुश्त भारी मात्रा में पानी छोड़ने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। मांग की गई कि जलस्तर की निगरानी कर नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जाए। वहीं, पर टोल प्लाजा पर वसूली और अवैध निर्माण को लेकर नारायणपुर-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित फतेहपुर टोल प्लाजा से खजुरौल तक नाली निर्माण न होने से जलजमाव हो रहा है। इसके साथ ही अहरौरा टोल के नाम पर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों की जांच की मांग की गई। चेताया कि यदि समय रहते इन जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो जनता आगामी चुनावों में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
इस दौरान गुलाब चंद्र पाण्डेय, शिव शंकर चौबे, राजेश मिश्रा ज्योति, तुलसी गुप्ता, संदीप पटेल, सूर्यभान सिंह, रामलखन, छोटू चौबे, प्रतीक मिश्रा, अख्तर, बृजेश पाठक आदि मौजूद रहे।


