हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
फोटोसहित
मीरजापुर। कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा विकास खंड पहाड़ी के सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शीर्षक हिंदी दिवस की महत्ता रहा। विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यालय के कुल 67 प्रतिभागी बच्चों में कक्षा 7 की छात्रा सानिया प्रथम, पूजा द्वितीय तथा गुनगुन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी बच्चों को प्रधानाध्यापक विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कक्ष निरीक्षक के तौर पर पूजा तथा साधना पांडे ने अपना योगदान प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक संजय सिंह, अर्चना गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजीता पांडे सहित ग्रामीण, अभिभावक तथा बच्चे उपस्थित रहे।


