समस्त थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थों के साथ रात्रि के समय बैठकर थानाक्षेत्र में चल रही गतिविधियों, जनसमस्याओं, अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु योजना तथा क्षेत्र में चल रहे अवैध धन्धों आदि के सम्बन्ध में प्रतिदिन परिचर्चा करंत तथा उनकी व्यक्तिगत/कार्य सम्बन्धी समस्याओं के बारे में भी बात करें व साथ बैठकर उनके निराकरण सम्बन्धी उपाय तलाशें। महत्वपूर्ण तथ्यों से मुझे भी समय-समय पर अवगत कराते रहें। बताया गया कि बीट प्रणाली को सफल बनाये जाने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे एवं कर्मचारियों में अपने कार्य के प्रति निष्ठा,ईमानदारी तथा सहयोग की भावना बनी रहेगी।