मिर्जापुर। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी के निकट गुरूवार को सायं ट्रक की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल बाईक सवार की मध्यरात्रि मेे जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जिगना थाना के गौरा गांव निवासी राजेश सरोज 30 वर्ष पुत्र रामचंद्र गुरुवार को किसी काम से अपनी बाईक लेकर विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी खुर्द निवासी अपने जीजा नरेश के घर पर गया था। बताते है कि सायं के समय लौटकर अपने घर गौरा जा रहा था। इलाहाबाद रोड पर वह अभी गैपुरा चौकी के आसपास पहुचे थे कि किसी ट्रक ने जबर्दस्त धक्का मार दिया। घटना के बाद परिजनो ने उसे जिला अस्पताल मे दाखिल कराया जहा उपचार के दौरान उसकी गुरूवार को आधी रात के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ट्रक के धक्के से बाईक सवार की मौत
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



