0 अपने कैम्प कार्यालय पर वितरीत किये सैकडो गरीबो मे कंबल
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।
मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि गरीबो और जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करना हर एक सबल व्यक्ति का सौभाग्य है। यह अवसर बडे ही भाग्य से मिलता है कि हम किसी की सेवा रहे सके। यह बाते विधायक ने अपने आवास कैम्प कार्यालय राजगढ़ ब्लाक के गोल्हनपुर गांव मे सर्वहारा समाज को कंबल वितरण के दौरान कही। उन्होने कहा कि ठंड के इस मौसम मे निश्चित रूप से प्रत्येक संपन्न व्यक्ति को विपन्न लोगो के लिए अवश्य विचार करना चाहिए। इसके पूर्व विधायक श्री पटेल ने गोल्हनपुर और नुनौटी के सैकड़ो जरूरतमंद लोगो मे कंबल का वितरण किया। जिन महिला पुरूष जरूरतमंद को ठंड के इस मौसम मे कंबल मिला वे खुशी खुशी विधायक को दुआए देते देखे गये। इस अवसर पर राजगढ़ मंडल के भाजपा अध्यक्ष श्री कृष्ण तिवारी, महामंत्री राजबहादुर, रामबली सिंह, छोटेलाल सिंह आदि रहे।



