मिर्जापुर।
रविवार को सिटी ब्लॉक के पिपराडाड़, जमुनहीया एवं मेवली ग्राम सभा में “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर मझवॉ विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने सेवा भाव के तहत सैनिटाइजर, मास्क, दवा व खाद्यान वितरण किया।
इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ग्रामीणों के बीच रखा तथा वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सभी लोगों को टीकाकरण कराने एवं अन्य संबंधित विषयों पर जन जागरण किया।

इस अवसर पर भाजपा के सिटी उत्तरी मण्डल अध्यक्ष महेश गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शैलेश दुबे, उदय भान तिवारी, उपाध्यक्ष सत्या पाण्डेय, महामंत्री श्रीराम सिंह, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, ग्राम प्रधान, भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



