मीरजापुर 05 जुलाई, 2021/जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज अपरान्ह लगभग 02ः30 बजे के आस पास विन्ध्याचल मे निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर परिक्षेत्र एवं मन्दिर परिसर मे भ्रमण कर माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर परिसर में स्थित अन्य मन्दिरों की स्थिति के स्थिति के बारे मे जानकारी ली। विन्ध्य कॉरिडोर योजना के अंतर्गत माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों को विस्थापित करने के संदर्भ में रविवार को जनपद के आलाधिकारियों के साथ पर्यटन मंत्री नीलकण्ठ तिवारी ने गहन चर्चा की थी । इसी व्यवस्था को मूर्तरूप कैसे दिया जाय , इसी के मद्देनज़र जिलाधिकारी प्रवीणकुमार लक्षकार ने सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर पहुँचे । मन्दिर पहुँचकर उन्होंने मन्दिर पर स्थित समस्त अन्य मंदिरों का निरीक्षण किया । कुछ मन्दिरों पर जेई पीडब्ल्यूडी प्रवीण चौहान और नायब तहसीलदार चुनार नटवर सिंह से नापी भी कराई । इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 राज मिश्र व अन्य मौजूद रहे ।
जिलाधिकारी ने विन्ध्य कारीडोर परिक्षेत्र का भ्रमण कर मन्दिर परिसर मे स्थित अन्य मन्दिरो के बारे मे ली जानकारी
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



