राजगढ़।
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत लूसा गांव के सामने आज सुबह मिर्जापुर सोनभद्र राजमार्ग पर खाली पड़े गोदाम से घायल अवस्था में निकल कर लोगों से मदद की की गुहार लगाते एक युवती को लोगों ने देखा।

इसकी सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंचे राजगढ़ चौकी प्रभारी रमाशंकर यादव ने उसे सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया जहां युवती का का इलाज किया गया जानकारी के अनुसार युवती जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी मुंबई की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक युवक से हो गई जिसने अपने पता जौनपुर बताया था।

उसके प्रेम जाल में फस कर युवती घर से भागकर चली आई युवक उसे लेकर कई दिनों से इधर-उधर घूम आता रहा बीती रात उसने युवती को मारकर उसे गोदाम में फेंक दिया है लेकिन युवती जिंदा बच गई मड़िहान पुलिस युवती को अपने साथ लेकर जांच में जुट गई।




