मिर्जापुर।

सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन देश के लोकप्रिय कर्मवीर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे संगमोहाल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सैकड़ो आम जनता ने नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मोदी जी को धन्यवाद कहा।

मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, नगर पश्चिम से संयोजक उपाध्यक्ष मनोज दमकल, नगर महामंत्री नितिन विश्वकर्मा, नगर महामंत्री सतीश उपाध्याय, जिला कार्य समीती सदस्य रवि शंकर साहू, पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष चंदन जायसवाल, शनि जायसवाल, नागेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, अजय रजक, मनोज केशरी, अशोक यादव,कामेश्वर सिंह, साहिल भारती, आदी प्रमुख लोग उपस्थित थे।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे सम्मानित मेडिकल डाक्टरो मेडिकल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। जिनके प्रति नगर महामंत्री नितिन विश्वकर्मा आभार प्रकट कि कहाकि आप सभी समर्पण भाव से मरीजो की सेवाा को अपने संस्कार मे बनाए रखें।




