चुनार, मिर्जापुर।

सामान्य निर्वाचन नगर निकाय के चुनाव हेतु घोषित तिथि के अनुसार नगर चुनार से कांग्रेस प्रत्याशी मंसूर अहमद ने रविवार को अपना नामांकन पत्र उपजिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर नवनीत सेहरा के समक्ष प्रस्तुत किया। नगर पालिका अहरौरा से अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी उमाशंकर प्रजापति ने अपना नामांकन पत्र उपजिलाधिकारी मडिहान/रिटर्निंग आफिसर अहरौरा अश्वनी सिंह को सौपा।


इस दौरान काशी प्रांत के अध्यक्ष अजय राय, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद पांडे, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र? ज्योति, शिवानी साहनी, आयुषी शुक्ला, भानु यादव, विजय जायसवाल, राजेश कुमार राजू, कमर वसीम, प्रतीक त्रिपाठी, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अफसर अली अफसर, पूर्व नगर अध्यक्ष डॉक्टर सत्यवान श्रीवास्तव, देवी प्रसाद त्रिपाठी, श्यामधर उपाध्याय, डब्लू मिश्रा, धनुर्धारी यादव, अख्तर अली, मदन गुप्ता, रवि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।





