मिर्जापुर।

राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ विकास खंड मुख्यालय के पास गुरुवार की शाम लगभग 7:30 बजे बालू लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली लगभग दस फीट नीचे गहरी खाई में पलट गया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया।
थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी लक्कड़ 32 वर्ष शहनाई कंस्ट्रक्शन हिनौता गांव से ट्रैक्टर ट्राली पर बालू लादकर ददरा गांव में निर्माणाधीन मकान पर गिराने के लिए जा रहा था। जैसे ही राजगढ़ विकास खंड मुख्यालय के पास पहुंचा।

मिर्जापुर सोनभद्र मुख्य मार्ग पर बनाये गए गति अवरोधक पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग के किनारे लगभग दस फीट गहरी खाई में पलट गया। गनीमत रही की ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों द्वारा दूसरे ट्रैक्टर को मौके पर लाकर पलटे हुए ट्रैक्टर को निकालने क्या कार्य किया जा रहा है।




