जिगना। थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव निवासी युवक से बाइक व मोबाइल छिनैती का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गांव निवासी उमेश सरोज पुत्र संजय ने बताया कि मंगलवार की शाम वह कुशहां मोड़ पर नहर के पास रुककर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचकर इधर उधर की बातें करने लगे। अचानक गुटखा मशाला खिला दिए। जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में बाइक और मोबाइल लेकर भाग निकले। होश में आने पर बाइक और मोबाइल गायब मिला। भुक्तभोगी ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि बाइक और मोबाइल गायब होने की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
युवक से बाइक व मोबाइल छिनैती का मामला आया सामने
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



