जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शादी का झांसा देकर आठ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी ने युवती और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भदोही जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के पिड़रा गांव निवासी सुशील दुबे पुत्र रामहिंछ दुबे ने बुधवार को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसने बताया कि जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मोबाइल पर पहले प्रेमजाल में फंसाकर सात किश्तों में आठ लाख दस हजार रुपए वसूल करने के बाद शादी से इंकार कर दिया। ठगी के मामले में युवती उसका भाई और चाचा सम्मिलित है। थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि एक युवती और उसके पारिवारिक सदस्यों ने शादी का झांसा देकर ठगी की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही। शीघ्र ही मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शादी का झांसा देकर आठ लाख की ठगी
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



