हलिया (मिर्जापुर)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह चौराहा स्थित कबाड़ की दुकान से मध्यप्रदेश के मउगंज से आई पुलिस ने चोरी कर बेची गई मोटरसाइकिल को कबाड़ी के घर से बरामद करते हुए कबाड़ी को गिरफ्तार कर अपने साथ मध्य प्रदेश ले गई। कबाड़ी ने मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट, सीट कवर व अन्य पार्ट खोल लिया था। मध्यप्रदेश के मउगंज जिले की मउगंज थाने के एसआई सत्येंद्र सिंह रतेह चौराहा पर पहुंचे और मोटरसाइकिल चोर के निशानदेही पर बेची गई मोटरसाइकिल को कबाड़ी बब्बू केशरवानी के घर के अंदर से मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। मउगंज थाने के एसआई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मउगंज पोस्ट आफिस के पास से चार दिन पूर्व मोटरसाइकिल चोरी हुई थी,जिसे चोरी करने वाले चोर मध्यप्रदेश के धर्मपुरा निवासी सोम ने मोटरसाइकिल को रतेह चौराहा स्थित कबाड़ी से बेच दिया था।
मध्य प्रदेश पुलिस ने कबाड़ी को चोरी के बाइक संग दबोचा
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



