मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी मझवां विधानसभा उपचुनाव को दृष्टिगत देख उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मझवां विधानसभा की विकास खण्डवार हुई बैठक में चुनाव जीतने की रणनीति तय की गई। मझवां ब्लाक की बैठक ब्लाक अध्यक्ष सौरभ सिंह, सीटी ब्लाक की बैठक ब्लाक अध्यक्ष भोलानाथ यादव व पहाड़ी ब्लाक की बैठक ब्लाक अध्यक्ष कन्हैया यादव एवं सीटी ब्लाक की आंशिक बैठक अध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मझवां विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ के बदौलत जीतेगी। कहा कि वोटर लिस्ट मंे नाम बढ़ रहा है। नाम बढ़वाने का काम करे। इस मौके पर जोन, सेक्टर व बूथ की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश सचिव दामोदर प्रसाद मौर्या, शिवशंकर सिंह यादव, रामजी मौर्या, आदर्श यादव, संजय यादव, झल्लू यादव आदि मौजूद रहे।
विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा ने बनाई रणनीति
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



