आज दिनांकः08.10.2024 को सोशल मीडिया पर वायरल खबर कि थाना सन्तनगर के पटेहरा के जंगल में एक प्रेमी युगल को पकड़कर ग्रामीणों द्वारा मारा-पीटा गया, के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि जनपद वाराणसी के थाना मिर्जामुराद के रहने वाले एक प्रेमी युगल थाना सन्तनगर के देवरी बन्धे पर घुमने के लिए आया था । जहां प्रेमी युगल घुमने के लिए घने जंगल की तरफ जाना चाह रहा था जिसपर स्थानीय लोगो द्वारा अनहोनी की आशंका वश प्रेमी युगल को घने जंगल की तरफ जाने से रोक दिया गया था । इस दौरान प्रेमी युगल द्वारा यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पर पीआरवी-112 व स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंची । प्रेमी युगल पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट होकर अपने गन्तव्य को वापस चले गए हैं । *ग्रामीणों द्वारा प्रेमी युगल को पकड़ कर मारने-पीटने सम्बन्धित घटना जांच में असत्य पायी गई है ।* मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



