चुनार। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को नगर सहित तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पूरी श्रद्धा के साथ प्रशासन द्वारा नागरपुर मुहल्ले में नियत किए गये विसर्जन स्थल पर किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर खुशी का इजहार किया।नगर के सभी पूजा समिति के सदस्यों द्वारा शनिवार को सुबह मां दुर्गा के प्रतिमा का हवन पूजन कराने के पश्चात दोपहर से देर रात तक प्रतिमा का विसर्जन किया गया। चौक ,लाल दरवाजा ,सराय टेकौर ,किला मोड, स्टेशन रोड़, बहरामगंज से सभी मूर्तियों का विसर्जन गाजे बाजे के साथ शान्तिपूर्ण ढंग से किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा,क्षेत्राधिकारी सुश्री मंजरी राव,कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य सहित नगरपालिका परिषद चुनार के अधिशासी अधिकारी राजपति वैस, जलकल अभियंता सौरभ प्रकाश सिंह, सफाई निरीक्षक लालमणि यादव सहित पालिका व राजस्व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



