मिर्जापुर।

एनडीए भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी सूचिष्मिता मौर्य को भारी मतों से जिताने के लिए पहाड़ी मंडल के पंडरी शक्ति केन्द के बूथ नम्बर 319 एवं 334 के बूथ अध्यक्षों के साथ ग्राम पड़री में सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रार्बटगंज के विधायक भूपेश चौबे, मझंवा विधानसभा के प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष भदोही हौसला पाठक ने जनसंपर्क किया।

मझंवा विधानसभा उपचुनाव में एनडीए भाजपा प्रत्याशी सुचिष्मिता मौर्य को भारी मतों से जिताने के लिए घर घर सम्पर्क कर आशीर्वाद माँगा और कहाकि केन्द्र और प्रदेश मे बीजेपी सरकार डबल इंजन के साथ विकास कार्य कर रही है। बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को सरकारी योजनाओ का लाभ मिल रहा है।

पूर्व जिला अध्यक्ष सोनभद्र भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने कहा की 10 नवम्बर को 10 बजे कछवा बाज़ार के गांधी इंटर कालेज के मैदान में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता और आमजन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। विशाल जनसभा को सफल बनाऐ।

पूर्व जिला अध्यक्ष भदोही मझवा विधानसभा के प्रभारी हौसला पाठक ने जनसंपर्क के दौरान आमजनता से कहा कि मोदी योगी कमल का फुल पर 20 नवम्बर को बटन दबाकर भारी मतों से जिताऐ। आज मोदी योगी सरकार में आम जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मुख्य रूप जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह, सिद्धार्थ सिंह, कमलेश भुजा, विमलेश तिवारी, बृज लाल तिवारी, मंगल राम आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी मझंवा विधानसभा मीडिया प्रभारी नितिन विश्वकर्मा ने दी है।

शक्ति केन्द्र प्रवासी नितिन विश्वकर्मा और पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क
मिर्जापुर।
मझंवा विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य को भारी मतों से जिताने के लिए 10 नवम्बर को सुबह 10 बजे कछवा के गांधी इंटर कालेज के मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जनसभा को सफल बनाने के लिए महासम्पर्क अभियान के तहत मझंवा विधानसभा के मीडिया प्रभारी एवं सिटी दक्षिणी के शक्ति केन्द्र प्रवासी नितिन विश्वकर्मा ने बूथ संख्या 386, 387 के बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओ के साथ घर घर सम्पर्क कर पूर्व विधायक सुचिष्मिता मौर्य को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। इसी क्रम मे सुचिस्मिता मौर्य के साथ भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने भी व्यापक जनसंपर्क कर मतदान का अपील किया। मुख्य रूप से बुथ अध्यक्ष अर्जुन बिद, रामजतन, मनोज गुप्ता, रमेश मौर्य, रविन्द्र पाल, गन्नुराम आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
विधायक भूपेश चौबे और हौसिले पाठक ने किया जनसंपर्क



