News

मीरजापुर मे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा भव्य उद्धघाटन कार्यक्रम का आयोजन करते हुए योग सप्ताह की शुरुआत

मीरजापुर।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में योग सप्ताह 15 जून 2025 से 21 जून 2025 तक मनाया जा रहा है। उक्त क्रम मे प्रथम दिन रविवार, 15 जून 2025 को जनपद मीरजापुर में 4 तहसील, 3 नगर पालिका, 1 नगर पंचायत, 12 ब्लाक, गंगा नदी के तट पर स्थित फतहा घाट एवं ऐतिहासिक स्थल चुनार किला, सभी आयुष चिकित्सालयों एवं ग्राम पंचायतों के साथ जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा भव्य उद्धघाटन कार्यक्रम का आयोजन करते हुए योग सप्ताह की शुरुआत की गई।

इसी कड़ी में गंगा नदी के किनारे स्थित फतहा घाट पर कार्यक्रम का उद्धघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष म राजू कनौजिया जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी पंचायत, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मीरजापुर मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं जैसे – ब्रह्माकुमारीज, पतंजलि योग संस्थान, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ हिस्सा लेते हुए उद्दघाटन कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करनें में अहम भूमिका निभाई। यह जानकारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मीरजापुर डॉ. श्रीकांत रजक ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!