News

नवोदय विद्‌यालय मे बच्चो व परिवार के साथ मनसा वाचा कर्मणा मनाया योग दिवस

मीरजापुर।
जवाहर नवोदय विद्‌यालय पटेहरा कला मे विद्यालय परिवारजनी के साथ योग दिवस मनसा वाचा कर्मणा मनाया गया। थीम “योगा फार वन अर्थ वन हेल्थ” यानि एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए धी। इस वर्ष की ये थीम जाहिर करती है की हमारी सेहत, धरती की संहत एक दूसरे से जुड़ी हुयी है।
वि‌द्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. त्रिपाठी में संबोधन मे कहाक योग स्वस्थ्य एवं कल्याण के लिये एक समय दृष्टिकोण प्रदान करता है, इसकी उत्पत्ति वैदिक काल से ही ही होती आ रही है। योग न केवल भारत का अनमोल तोहफा है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए हितकारी है। योग शरीर के साथ मानसिक संतुलन को भी बनाये रखता है। आज पूरा देश इस पर यकिन कर रहा है। यही वजह है कि 21 जून को योग दिवस को बखूबी मनाते है। योग के कई प्रकार है हठयोग, राजयोग, कर्मयोग, कर्मयोग एवं भक्तियोग आदि है।
पूरे कार्यक्रम में वि‌द्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक कर्मचारी और उनके परिवारजनों में सम्मिलित होकर योग दिवस कार्यक्रम को आनंदपूर्वक स्वास्थ लाभ लेते हुए प्रकृति के इस पावन अंगन में धरती माता को प्रणाम करते हुए निष्ठापूर्वक योग दिवस मनाया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस.पी. त्रिपाठी एवं धर्मपत्नी श्रीमती शीला त्रिपाठी, उप-धाचार्य श्रीराम सिंह एवं उनमी धर्मपत्नी श्रीमती दीपा सिंह, श्रीमती अनामिका भारतीय, नीरज जैसवाल, नईमुल्लाह, अमर गुप्ता, श्यामजीत मादव, राजेश ‌द्विवेदी, शिवकुमार, कुमारी रिमझिम त्रिपाठी, कुमारी आयुषी त्रिपाठी, जाह्नवी यादव, प्रियांशी यादव, अनाम सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन नईमुम्माह टीजीटी उर्दू ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!