0 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बस्तीसह योगाभ्यास कर मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मीरजापुर नगर की ओर से नगर के सभी 25 बस्तीयो मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया। विंध्याचल मे विंध्य रेजिडेंसी होटल के सभागार में विंध्याचल बस्ती का कार्यक्रम उल्लासपूर्वक मनाया गया। योग शिक्षक के रूप में शिवराम शर्मा ने कुशलता से प्रोटोकॉल के अन्तर्गत आने वाले योग, प्राणायाम, कटी संचलन, ग्रीवा संचलन आदि का अभ्यास कराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक कौशल किशोर जी का पाथेय प्राप्त हुआ।
विभाग प्रचारक कौशल किशोर जी ने कहाकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा हेडगेवार जी का उद्देश्य था राष्ट्रभक्ति, शारीरिक और मानसिक विकास और आत्मानुशासन के माध्यम से भारत के युवाओ को संगठित करना। इस कारण योग को संघ के आध्यात्मिक और शारीरिक प्रशिक्षण के अनिवार्य भाग के रूप मे अपनाया गया। 1925 से ही संघ की शाखाओ मे सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान और आसनो का नियमित अभ्यास कराया जाता है। योग और संघ का संबंध केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नही है, बल्कि यह आत्मनियंत्रण, सामाजिक सेवा, समरसता और आध्यात्मिक जागरण से भी जुड़ा हुआ है।

विभाग प्रचारक जी ने कहा कि योग, आसन और प्राणायाम आम जनमानस की दिनचर्या में शामिल होना चाहिए। योग से शारीरिक, मानसिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ्य रहता हैं। जब व्यक्ति स्वस्थ्य होगा, तभी वह परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा करने में समर्थ होगा। सिर्फ 21 जून को ही नहीं, बल्कि हर महीने के 21 तारीख को हमे योग दिवस जैसा कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियरिंग आशीष सिंह जी ने किया।कार्यक्रम में विभाग संघचालक माननीय तिलकधारी जी भाई साहब, जिला संघचालक माननीय शरद जी भाई साहब, जिला सेवा प्रमुख कवि जी भाई साहब, नगर सहकार्यवाह शैलेश जी, नगर शारीरिक सहसेवा प्रमुख अखिलेश जी विंध्याचल बस्ती प्रमुख कृष्ण कुमार जी, संजय जी, विनोद जी, पंचम जी, रामधनी जी, राकेश जी, रामप्रसाद जी, आदि सैकड़ों स्वयं सेवकों ने योग का लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन नगर सह कार्यवाह शैलेश जी ने किया और मुख्यशिक्षक के रूप में बस्ती प्रमुख कृष्ण कुमार अग्रहरि जी निर्वहन किया।



