News

बारिश के बावजूद दिखा योग के प्रति उत्साह, खुले मैदान की बजाय हालों मे हुआ योगाभ्यास; एमएलसी विनित सिंह एवं विधायक द्वय रत्नाकर मिश्र एवं रमाशंकर पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण व सरकारी अमले ने किया योगाभ्यास 

मीरजापुर। जीआईसी इंटर कॉलेज में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम ग्राउंड में न होकर कॉलेज के हाल में किया गया, फिर भी कार्यक्रम बहुत ही शानदार और सफल रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण तथा काफी संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहा। सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही थी, फिर भी सभी का योग के प्रति उमंग उत्साह देखते बना। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी की दीदीयों ने सभी को तिलक लगाकर स्वागत किया और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी जनप्रतिनिधिगण को बुके देकर वेलकम किया। इसके पश्चात योग प्रशिक्षिका अमृत कला उपाध्याय तथा शिव मुराद एवं रवि कुमार ने सभी को योगा प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया और ब्रह्माकुमारी राजकन्या दीदी ने सभी को ध्यान कराया। मंच का संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एशियन गोल्ड मेडलिस्ट वीरेंद्र सिंह मरकाम ने किया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया गया और सभी को एक-एक वृक्ष भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिष्ठित खिलाड़ियों एवं प्रतिष्ठित योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमएलसी विनित सिंह, मिर्जापुर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी सहित अन्य रहे।
विकास खंड पहाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय कपसौर प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार तथा उपस्थित अभिभावकों द्वारा योगाभ्यास किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा योग-परिचय और महत्व नामक कविता का पाठ किया गया तथा योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में श्री श्रीवास्तव के अलावा अंशु बिन्द, आशीष, धीरज कुमार, दुलरी देवी, मुन्नी, पार्वती सहित दर्जनों लोगों ने प्रतिभाग किया। पॉपुलर हॉस्पिटल नटवा में राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। वक्ताओ ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही हमारे जिंदगी की जमा पूंजी है, रोगमुक्त जिंदगी की कुंजी योग अपनाए और रोग भगाए। नारघाट स्थित लाला लाजपत राय शहीद उद्यान योग समिति के द्वारा एक सप्ताह तक योग शिविर चलाने के पश्चात समापन किया गया। योगाचार्य प्रमोद चंद्र अग्रवाल ने अनुलोम विलोम, कपालभाति, भस्सिका, त्रिबंध क्रिया, अग्निसार, उज्जायी, शीतली, भ्रामरी आदि तथा ध्यान कराया।
कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपति तथा समाजसेवी श्री सी पी गुप्ता गणेश केसरवानी, शिव मुंदड़ा, कैलाश माहेश्वरी, योग शिक्षक गोविंद जी शर्मा, नरेंद्र प्रसाद तिवारी ,मनोज कुमार मैनी एडवोकेट, दीपक बिहानी ,सौरभ अग्रहरि ,अनिल कुमार सेठ, कमल किशोर पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, संतोष तिवारी ,अनिल जायसवाल आदि उपस्थित रहे। स्थानाभाव के कारण कई लोगों को निराश होकर वापस जाना पड़ा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!