अहरौरा, मिर्जापुर।
21 जून 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी कार्यालय, स्कूल व नगर सहित ग्रामीणों में मचा योग की धूम। योग हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है। यह आज से नहीं बल्कि कई सालों से भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा बना हुआ है। योग शरीर से लेकर मस्तिष्क तक के लिए भी फायदेमंद है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और योग को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 21 जून 2025 दिन शनिवार को अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र के गोकुल वाटिका में नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, जेई सिविल दीपक यादव व जेई जल विकास बिन्द के नेतृत्व में दर्जनों सभासद व सैकड़ो लोगों को योग गुरु सभासद कुमार आनन्द ने शारिरिक योग व्यायाम कराया। पट्टीकला दुर्गा जी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी मण्डल अहरौरा के मण्डल अध्यक्ष मनोज सोनकर, महामंत्री कृष्णा तिवारी के साथ दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों के साथ योग व्यायाम किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यवाह अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पोखरा सहुआईन व राधा कृष्ण मंदीर परिसर में सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ विभिन्न प्रकार के शारिरिक योग व्यायाम किया गया।
सत्यानगंज अहरौरा में स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में नन्दलाल दिवाकर प्रधानाचार्य के नेतृत्व में अध्यापक अरविन्द कुमार पांडेय, अखिलेश कुमार जितेंद्र कुमार सहित सभी अध्यापकों के साथ विद्यालय परिसर में योग व्यायाम किया।इसी क्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अहरौरा गुलाब मौर्य अपने निज आवास पर मनसा राम, मनीष केशरी उर्फ कल्लु बाबा, बिहारी यादव, गुड्डू खान, हिमांशु सैनी, जैसे तमाम लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूर्य नमस्कार, उछल-कूद, जैसे दर्जनों शारिरिक योग व्यायाम किया। उसी दौरान नपाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने बताया की योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता हैं तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदा होता है, यह आपके शरीर को लचीलापन रखने के साथ-साथ मांसपेशियों में ताकत और बॉडी टोन करने के लिए भी फायदेमंद है। योग आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवाह करता है।



