अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पहाड़ी पर राजेश बिंद अपने पांच बकरियो को चराने के लिए लेकर गया था। बताया जाता है कि अचानक तेज बारिश और बिजली की कड़कड़ाहट के कारण जंगल के पहाड़ी पर मड़ई में रुक गया और उसकी आंख लग गई। इस बीच जंगली जानवर ने बकरियो पर हमला कर दिया और सभी बकरियो को मौत के घाट उतार दिया। राजेश बिन्द ने बताया कि तेज बारिश और बिजली कड़कड़ाहट के कारण बकरियों को लेकर पहाड़ी पर रुक गया था। देर रात होने के कारण आंख लग गई। आज सुबह उठा, तो सभी बकरियों को ऊपर जंगली जानवर का हमला हुआ पाया, सभी बकरियां मेरी मर गई।
छत पर गिरने से अधेड़ किसान की मौत
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनपुर निवासी भागवत पुत्र लल्ला (55) वर्ष छत पर सोया हुआ था कि अचानक पेशाब करने के लिए उठा और पैर फिसल गया और सीढ़ी के निचे आ गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।आनन फानन में परिजनों ने गांव के ही प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही परिजनों के लिखित तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



