मिर्जापुर।
“कर योग्य, रहे निरोग्य! योग धर्म नहीं, विज्ञान है!” इस प्रेरणादायी संदेश के साथ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर मिर्जापुर के गुरसंडी भटौली रोड स्थित पं. दीनानाथ योगा कॉलेज में “योग संगम” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मझवां विधायक सुश्मिता मौर्य जी विशिष्ट अतिथि जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ मरीना जी रही।
कॉलेज के प्रबंधक डॉ अविनाश पांडेय जी ने योग पर प्रकाश डाला और बताया योग, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, आज विश्व स्तर पर एक वैज्ञानिक जीवनशैली के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरूकता को भी प्रोत्साहित करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर, योग संगम का आयोजन हमें एकजुट होकर इस प्राचीन विज्ञान को अपनाने और इसके लाभों को जन-जन तक पहुँचाने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य योग संगम का मुख्य उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। इस आयोजन में योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान सत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी होंगे। यह कार्यक्रम न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का अवसर देगा, बल्कि सामुदायिक एकता को भी बढ़ावा देगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री डॉ सी एल बिंद जी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे जी, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर सुनील सिंह जी, सिटी उत्तरी मंडल अध्यक्ष डॉ जेपी जेपी बिंद जी, मंडल के समस्त पदाधिकारी, कॉलेज की चेयरमेन दीनानाथ पांडेय जी ,योग प्रशिक्षक दिलीप शुक्ला,जी नीलू सिंह जी कॉलेज के छात्र व छात्राएं के साथ सम्मानित जनमानस लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मनाया योग दिवस
मुख्य आकर्षण स्थान: पं. दीनानाथ योगा कॉलेज, गुरसंडी भटौली रोड,
इस पावन अवसर पर योग संगम में शामिल होकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाएँ। आइए, हम सब मिलकर योग के इस उत्सव को सफल बनाएँ और स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएँ।



