News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजीव गांधी दक्षिणी परिसर का०हि०वि०वि० बरकछा में योग शिविर का किया गया आयोजन

मीरजापुर।

राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, बरकछा में दिनांक 21 जून 2025 को प्रातः 7:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परिसर के प्रशासनिक भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो० विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकगण, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ तथा परिसर के अन्य निवासीगण उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए और सामूहिक रूप से 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग (Yoga for One Earth, One Health)” रही। अपने संबोधन में आचार्य प्रभारी प्रो० विनोद कुमार मिश्र ने छात्र जीवन में योग की महत्ता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन उप मुख्य आरक्षाधिकारी डॉ० मनोज कुमार मिश्रा, सहायक कुलसचिव डॉ० सुधीर कुमार, डॉ० मूलचंद एवं डॉ० किरण दामले (सहायक निदेशक, स्पोर्ट्स बोर्ड) के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर परिसर के समस्त अधिकारीगण एवं प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!