News

राज्य स्तरीय प्रकृति मित्र शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक दयानन्द मिश्र

मीरजापुर।
बेसिक शिक्षा विभाग जनपद बरेली एवं मिशन शिक्षण संवाद के संयुक्त तत्वावधान में ईको क्लब फाॅर मिशन लाइफ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं प्रकृति मित्र शिक्षक सम्मान समारोह 2025 का आयोजन कुंवर रिजाॅर्ट बरेली में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण कुमार सक्सेना वन मंत्री, विशिष्ट अतिथि रश्मि पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बरेली, एडी बेसिक बरेली अजीत कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह रहे। कार्यक्रम मे मीरजापुर जनपद से विकास खंड पहाड़ी के प्राथमिक विद्यालय सिद्धी के प्रधानाध्यापक दयानन्द मिश्र को विद्यालय व समाज में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रकृति मित्र के रूप में प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रकृति मित्र शिक्षकों ने शासन द्वारा चलाए गए ईको क्लब फाॅर मिशन लाइफ का विद्यालय में सफल क्रियान्वयन करते हुए समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई है। पहाड़ी ब्लाक के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वाले में राष्टीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रविकांत द्विवेदी, शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी, माता प्रसाद सिंह, नवीन कुमार तिवारी, आदेश कुमार, अनिल कुमार राव, विकास बंसल, मनोज कुमार आदि शामिल है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!