मीरजापुर।
बुधवार को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से प्रेस वार्ता देवी आँचल लान के प्रांगण में किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने बताया कि साहू समाज द्वारा 27 जून को कचहरी सिटी क्लब में शाम 4 बजे प्रतिभा सम्मान एवं साहू समाज समागम आयोजित है। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नगर विकास राकेश राठौर गुरु जी, विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री रमा शंकर तेली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश साहू के हाथों साहू समाज के मेधावी बच्चे जो हाईस्कूल, इंटर मे प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को सम्म्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश साहू ने बताया कि मिर्जापुर में इस तरह कार्यक्रम समाज के बच्चो का मनोबल बढ़ाने का काम करेगा। साथ ही साथ साहू समाज के वरिष्ठ लोगो को सम्मानित कर साहू समाज के लोगो का एक समागम होगा। समाज के लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया है, जिसमे समाज के दबे कुचले लोगो को सामाजिक कार्यो में आगे लाया जा सके। इसके लिए 27 जून को प्रेसवार्ता में शुभम गुप्ता, विशाल गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।



