गाजे बाजे संग निकला ठाकुर जी का एकदिवसीय रथयात्रा,
0 रथ पर भगवान श्रीकृष्ण अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के दिव्य स्वरूप विराजमान थे
फोटोसहित
अहरौरा, मिर्जापुर। नगर के सत्यानगंज में स्थित राधा कृष्ण (स्थल) समिति मंदिर से शुक्रवार की शाम रिमझिम फुहारों के बीच ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ नगर में निकाली गई। रथयात्रा मेला में पुष्पों से सुशोभित रथ पर भगवान कृष्ण अपने भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ रथ पर दिव्य स्वरूप विराजमान थे। फूलों से सुसज्जित रथ पर आरूढ़ ठाकुर जी के दिव्य स्वरूप को देख भक्त निहाल हो रहे थे। सर्वप्रथम मंदिर पुजारी अमरेश चन्द्र पांडेय व शिवम पांडेय ने भगवान को श्रृंगार किया और भगवान को विधिवत गंगा जल, दुग्ध स्नान का अभिषेक किया। और चंदन कुमकुम लगाकर विधि पूर्वक नए रंग बिरंगे वस्त्रों को धारण कराया जिसके बाद भगवान को सुंदर पुष्प मालाओं से श्रृंगार कर सुशोभित रथ पर सिंहासन कराया और मंदिर पुजारी द्वारा भव्य पूजन-आरती किया गया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ के रथ को मंदिर प्रांगण से अस्पताल नई बाजार से होते हुए कसरहट्टी बाजार, चौक बाजार, तकिया, टिकरा खड़ंजा, सम्मेत्तर से रामसगरा पहुंचा जहां थोड़ा विश्राम के बाद पुन: रथ का डोला और वापस मंदिर प्रांगण में आकर रुक गया। रथयात्रा में पुजारी अमरेश चंद, पारस केसरी, राजकुमार अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, सुरेश जायसवाल, विजय वैध, सुनील अग्रहरी, आशिष, विवेक आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टि से सीओ मुनेंद्र पाल सिंह, नायाब तहसीलदार ज्योती सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ, नगर चौकी प्रभारी इंदु भूषण मिश्रा मय पुलिस फोर्स मौजूद रही।



