जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया ‘इमेज फैशन’ शोरूम का उद्घाटन
0 10 से अधिक इंटर नेशनल ब्रांड के कपड़े अब एक ही शो रूम में मिलेंगे
फोटोसहित
मिर्जापुर। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को ब्रांडेड कपड़े के भव्य शो रूम ‘इमेज फैशन’ का उद्घाटन किया। 10 से अधिक इंटर नेशनल ब्रांड के कपड़े अब एक ही शो रूम में मिलेंगे। चौबे टोला डंकिनगंज में भारतीय स्टेट बैंक के सामने मां विंध्यवासिनी नगरी में यह कपड़े का शो रूम जनपद ही नहीं, आसपास के जिलों के लोगों की मांग को भी पूरा करेगा।
मीरजापुर में बहुप्रतीक्षित इंटर नेशनल ब्रांड के कपड़े के भव्य शो रूम का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के कर कमलो से संपन्न हुआ। इमेज फैशन फ़ॉरएवर के नाम से खुले इस शोरूम में दस से अधिक इंटर नेशनल ब्रांड के कपड़े एक ही छत के नीचे लोगो को मिल पाएगा। अधिष्ठान के प्रोपराइटर अभिषेक गुप्त ने बताया कि मां विंध्यवासिनी का कॉरिडोर बनने के बाद से जनपद में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लाखों की संख्या में देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन और पर्यटन के साथ ही नगर में कपड़ों के हब कहे जाने वाले डंकिनगंज में अब उनके मनपसंद ब्रांड के कपड़े इमेज फैशन फ़ॉरएवर एक छत के नीचे उचित दाम पर उपलब्ध कराएगा।
उद्घाटन के दौरान जयप्रकाश गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, रिया गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सौम्या गुप्ता, संतोष उमर, महेश साव, एलआईसी विन्धयाचल शाखा के विकास अधिकारी लवकुश गुप्ता, अमरेश मिश्रा, आकाश दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।



