News

[27/06, 19:57] Vimlesh Agrahari: आरपीएफ ने मोबाइल के साथ मोबाइल चार को किया गिरफक
फोटोसहित
मीरजापुर।
प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जं. रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा के तहत यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त शातिर अपराधी को दिनांक 26/06/2025 को प्रयागराज ज. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर दिल्ली छोर की तरफ चोरी किए गए दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी सुभाष निषाद पुत्र राकेश निषाद, सदिया पुर प्रयागराज का रहने वाला है। अभियुक्त के पास से बरामद दो मोबाइल जिसकी कीमत लगभग ₹ 45000/-बताई गई। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज संजय कुमार द्वारा मुकदमा दर्ज कर जीआरपी प्रयागराज को सौपा। जीआरपी उप निरीक्षक उमेश राम हमराह ,जीआरपी प्रयागराज द्वारा बताया गया कि उक्त अभियुक्त सुभाष निषाद पर 14 अपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
[27/06, 19:57] Vimlesh Agrahari: यूपी से बिहार ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, 46 बोतल अवैध शराब बरामद
फोटोसहित
मीरजापुर।
रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों तथा रेल संपत्ति सुरक्षा के साथ-साथ गाड़ियों एवं रेलवे स्टेशन परिसर अनवरत एवं विविध अभियान चलाती रहती है। प्रयागराज मंडल के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर गुरूवार, 26 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल संयुक्त गस्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2/3 के हावड़ा छोर की तरफ दो संदिग्ध व्यक्तियों को 46 बोतल अवैध शराब के साथ पकड़ा। अभियुक्तों के पास से बरामद अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत रू-35000/-आंकी गई। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि बिहार प्रदेश में शराब बंदी होने के कारण यूपी से शराब खरीद कर ट्रेनों के माध्यम से ले जाकर वहां ज्यादा मूल्य में बेच कर ज्यादा पैसा कमाने के लालच मे तस्करी करते हैं। दोनों अभियुक्तों को शराब तस्करी के मामले में जीआरपी द्वारा गिरफ्तार करते हुए शराब बरामदगी के आधार पर जीआरपी थाना मिर्जापुर ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले की जांच उप निरीक्षक राम सिंह यादव जीआरपी थाना मिर्जापुर द्वारा की जा रही है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!