News

प्रवेश प्रक्रिया में तेजी लाने कुलपति ने नोडल अधिकारियों की की नियुक्ति
मीरजापुर।
कुलपति प्रो० शोभा गौड़ के निर्देशानुसार माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर से सम्बद्ध महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित प्रवेश प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं तीव्र गति प्रदान करने के उद्देश्य से महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इस क्रम में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी जनपदों यथा मीरजापुर, सोनभद्र एवं संत रविदास नगर (भदोही) के राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों में समन्वय स्थापित करने हेतु प्रत्येक जनपद में एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी संबंधित जनपद के महाविद्यालयों के साथ तालमेल बनाते हुए प्रवेश प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु निरंतर कार्य करेंगे।
साथ ही, यह निर्देशित किया गया है कि सभी नोडल अधिकारी प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को सायं 6.00 बजे तक अपनी प्रगति रिपोर्ट विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएँगे। इस अद्यतन सूचना के आधार पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में प्रवेश प्रक्रिया की प्रगति से अवगत कराया जाएगा।

नवनियुक्त नोडल अधिकारियों मे
मीरजापुर जनपद मे
राजकीय महाविद्यालय हेतु प्रो० मृणालिनी सिंह प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा और अनुदानित महाविद्यालयो हेतु प्रो० अशोक कुमार सिंह प्राचार्य के०बी० पी०जी० कॉलेज को नामित किया है।
सोनभद्र जनपद मे प्रो० परवेज आलम प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय पवनीकलां और भदोही (संत रविदास नगर) मे
प्रो० रमेश कुमार यादव प्राचार्य काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुर को बनाया है। विश्वविद्यालय द्वारा की गई यह पहल प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता, त्वरितता एवं समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया गया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!