News

मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मीरजापुर 27 जून 2025- जिला महिला अस्पताल में मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश श्रीमती नीलम प्रभात की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवजात बच्चियों के हाथों से केक काट कर उनका जन्म उत्सव मनाया गया व उन्हें उपहार स्वरूप बेबी नेट बेड व बेबी किट दिया गया। मा0 सदस्य ने महिला अस्पताल का भ्रमण कर निरीक्षण तथा उपस्थित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। महिला सशक्तिकरण हब कार्मिकों द्वारा नवजात बच्चियों का कन्या सुमंगला में तत्काल आवेदन करने हेतु अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी द्वारा बच्चियों के माता-पिता व अभिभावक को कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पांसरशीप योजना व अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें वह आवेदन करके लाभ प्राप्त करें व महिला कल्याण विभाग द्वारा जो भी योजनाएं चल रही हैं उसका पंपलेट वितरण किया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगो (प्रतीक चिन्ह) चस्पा किया गया। मा0 सदस्य द्वारा अस्पताल के प्रांगण में अस्पताल में जन्म ली हुई बच्चियों के नाम से अमरूद का वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला अस्पताल से प्रभारी महिला चिकित्सालय, डा आशुतोष चाईल्ड स्पेशलिस्ट, डाक्टर, नर्स एवं महिला कल्याण विभाग से डाॅ मंजू यादव, पूजा मौर्य, दिव्या जायसवाल, शालिनी, सीता सिंह, मोनू आदि के साथ आम जन मानस उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!