News

लायंस क्लब मिर्जापुर को मंडल में वर्ष 2024 -25 का बेस्ट क्लब अवार्ड
फोटोसहित
मीरजापुर।
शनिवार, 28 जून को लायंस स्कूल सभागार में लायंस क्लब का अवार्ड फंक्शन का आयोजित रखा गया, जिसमें नगर के विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाइन बलवीर सिंह बग्गा, अर्पण धर दुबे, उदय चांदनी, उमेश कक्कड़ के साथ-साथ नगर के सभी सम्मानित नागरिक एवं क्लब के सम्मानित सदस्य सम्मिलित हुए। क्लब के सभी सदस्यों को उनके द्वारा वर्ष पर्यंत किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। साथ-साथ विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक रमाशंकर पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी को मिर्जापुर रत्न से विभूषित किया गया।
लायंस क्लब के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में लायंस क्लब मिर्जापुर को मंडल में बेस्ट क्लब अवार्ड 2024 -25 का लायन मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा द्वारा दिया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन नितिन अग्रवाल जी ने सभी का सम्मान शॉल व माला पहनाकर के किया। कार्यक्रम का संचालन लायन संगीता अग्रवाल व लायन अनिल बर्नवाल ने किया। इस अवसर पर सचिव अनूप अग्रवाल ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लायन मदन लाल अग्रवाल, लायन विश्वनाथ अग्रवाल, लायन वैष्णव उपाध्याय, लायन सोमेश्वर मिश्र, शशांक शेखर चतुर्वेदी के अलावा काफी संख्या में लायन मेंबर उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!