नंदी’ के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वैश्य समाज करेगा विविध आयोजन
मीरजापुर। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद मे वैश्य समाज की जिला इकाई ने विविध कार्यक्रम आयोजित किये है।
पूर्व दिवस श्रावण मास के प्रथम दिन रूद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण 11 जुलाई 2025 को समय प्रातः 8:00 बजे शक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर बड़ी बसही मे कार्यक्रम संयोजक विवेक बरनवाल जिलाध्यक्ष द्वारा आयोजित होगा। 12 जुलाई 2025 पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव दिवस पर पहला कार्यक्रम फल वितरण
स्थान जिला महिला अस्पताल पर समय प्रातः 10:00 बजे कार्यक्रम संयोजक मुकेश अग्रहरी नगर अध्यक्ष एवं शैलेश अग्रहरी के देखरेख मे, दूसरा कार्यक्रम बच्चों के मध्य पेंसिल, रबर, कटर, पेश एवं कापी वितरण स्थान रानी कर्णावती देवी कंपोजिट स्कूल, लाल डिग्गी पर समय 12:00 बजे
कार्यक्रम संयोजक विंध्यवासिनी प्रसाद उमर मंडल उपाध्यक्ष एवं अनुप अग्रहरी द्वारा होगा।
तीसरा कार्यक्रम रूद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण स्थान आनंदेश्वर महादेव मंदिर, पंसारी टोला, मे
समय सायं 04:00 बजे कार्यक्रम संयोजक प्रिंस केशरी एवं शिवम् अग्रहरी द्वारा होगा।
सारे कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय केशरी के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहें है। यह जानकारी ई० विवेक बरनवाल जिलाध्यक्ष
वैश्य समाज उत्तर प्रदे, मीरजापर ने दी है।



