महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की वर्तमान स्थिति की कुलपति ने की समीक्षा
फोटोसहित
मीरजापुर।
बुधवार, 02 जुलाई 2025 को माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० शोभा गौड़ की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ एक आंतरिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।
कुलपति ने पंजीकरण की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए, उसमें अपेक्षित वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए। साथ ही, समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण को प्रोत्साहित करने हेतु जनपदवार जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश भी दिये गए।
बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। कुलपति ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयोग हेतु सी०यू०जी० सीम उपलब्ध कराए जाने तथा अध्यापकों की वरिष्ठता सूची शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी, कार्यालय प्रभारी एवं सहायक उपस्थित रहे।



