व्यवसाय विविधिकरण योजना: वितरित ऋण एवं वसूली मद में प्रगति की सभापति ने की समीक्षा
0 जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबन्ध समिति की बैठक संपन्न
फोटोसहित
मीरजापुर।
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर सोनभद्र के सभापति डा० जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में बैंक प्रबन्ध समिति की बैठक बुधवार, 02 जुलाई 2025 को बैंक मुख्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में माह जून 2025 के वसूली एवं व्यवसाय विविधिकरण योजनान्र्तगत्त वितरित ऋण एवं वसूली मद में बैंक द्वारा की गयी कार्यो के प्रगति की समीक्षा की गयी। गत वर्ष के सापेक्ष अधिक वसूली करने पर सन्तोष व्यक्त की गई।
बैंक प्रबन्ध समिति द्वारा विविधीकरण योजनान्र्तगत प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना तथा व्यवसाय विविधीकरण योजनान्र्न्तगत में अधिक से अधिक ऋण वितरण करने तथा बकाये की वसूली कर बैंक की एनपीए कम करने हेतु शाखा प्रबन्धको को निर्देश निर्गत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कर्मचारियों का प्रोत्साहन भत्ता बोनस एवं वेतनमान पुनरीक्षित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बैंक प्रबन्ध समिति के उप सभापति विपुल सिंह, सदस्य बृजभूषण सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, शिवमणि सिंह, हरि शंकर सिंह, अलोपी चन्द, बल्देव सिंह, अवधेश कुमार सिंह, श्रीमती जया सिंह, दिनेश सिंह, सियाराम बिन्द, श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं बैंक के सचिव/सी०ई०ओ० राजकुमार यादव उपस्थित रहे।



