News

प्राथमिक विद्यालय नौहा प्रथम मे रोटरी क्लब विंध्याचल की ओर से वृहद पौधरोपण
0 बच्चों को स्टेशनरी किट कॉपी और बिस्किट-मिठाई का भी किया वितरण
फोटोसहित
मीरजापुर।
बुधवार को रोटरी क्लब विंध्याचल की ओर से प्राथमिक विद्यालय नौहा प्रथम विकास खंड सिटी मे बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा मौजूद रहे। इस दौरान क्लब के द्वारा विद्यालय में 12 गमले और 21 बड़े पौधे लगाए गए और बच्चों को स्टेशनरी किट कॉपी और बिस्किट- मिठाई का भी वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब विंध्याचल का पौधरोपण कार्यक्रम न सिर्फ बच्चो को पौधरोपण के प्रति प्रेरित करेगा, बल्कि स्कूल खुलने के साथ ही स्टेशनरी पाकर बच्चे अपने शिक्षण कार्य को गति प्रदान कर सकेंगे। ऐसे जनसरोकार के कार्यो के कारण ही रोटरी का अपना एक अलग पहचान है।
अध्यक्ष सरीश सिंह ने कहाकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमरान एवं समस्त स्टाफ का बहुत ही सहयोगात्मक योगदान रहा।
कार्यक्रम में महावीर सेठिया, संजय सिंह गहरवार, सचिव विकास मिश्रा, उदय गुप्ता , रामेश्वर मिश्र आदि सदस्य मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!