*मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में विगत पांच वर्षों में स्थापित इकाईयों के लिए आवेदन पत्र दिनांक 31.07.2025 तक किये जाते हैं आमंत्रित*
मीरजापुर 02 जुलाई 2025- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में माटीकला टूलकिट्स वितरण योजनान्तर्गत निःशुल्क ‘पगमिल मशीन’ का वितरण किया जाना है, जिससे उन उद्यमियों को लाभ मिल सके जो मिट्टी के कुल्हड़ एवं गिलास बनाकर समाज में दिन-प्रतिदिन के माटीकला उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। लाभार्थियों ‘का चयन माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार के अन्तर्गत प्रारम्भिक पांच वित्तीय वर्षों (वर्ष-2019-20 से 2023-24) तक की वित्तपोषित / स्थापित इकाईयों के धनराशि रू० पांच लाख तक के ऋण ग्रहित उद्यमियों में से किया जाना है।
अतः वित्तीय वर्ष 2025-26 में माटीकला टूलकिट्स वितरण योजनान्तर्गत निःशुल्क ‘पगमिल मशीन’ वितरण हेतु मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में विगत पांच वर्षों में स्थापित इकाईयों के लिए आवेदन पत्र दिनांक 31.07.2025 तक आमंत्रित किये जाते हैं। इच्छुक उद्यमी उ०प्र०माटीकला बोर्ड के निम्न वेबसाईट-https://upmatikalaboard.in/ पर जा कर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन उपरान्त आवेदन की एक प्रति समस्त प्रपत्रो के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, पथरहिया रोड, मीरजापुर में जमा कर दें। उक्त तिथि के उपरान्त किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन पत्र स्वीकार नही होगा।



